मुंबई हमले के 11 साल, 26/11 को पूरा देश दे रहा हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की आज 11वीं बरसी है।
इस दिन करीब 10 आतंकियों ने मुंबई को निशाना बनाया था, इस हमले में करीब 166 लोगों की मौत और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।
मुंबई पर हमला करन वाले 10 आतंकियों में से एक अजमल कसाब ही जिंदा पकड़ा जा सका था, जिसे 21 नवंबर 2011 को पुणे के यरवडा जेल में फांसी दी गई थी।
देश में आई इस विपत्ति को टालने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले पुलिसकर्मी और आमलोगों को सभी ने श्रद्धांजलि दी।
26/11 में मुंबई में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था।