राहुल गांधी ने किया रेप इन इंडिया पर माफी मांगने से इंकार

राहुल गांधी ने किया माफी मांगने से इंकार


नई दिल्ली
लोकसभा और राज्यसभा में आज राहुल गांधी के झारखंड की एक रैली में दिए बयान को लेकर काफी बवाल हुआ। रैली में राहुल ने कहा था कि मेक इन इंडिया अब रेप इन इंडिया हो गया है। भाजपा की महिला सांसदों ने उनसे माफी मांगने को कहा। जिसपर राहुल ने इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैं माफी नहीं मांगूगा। पूर्वोत्तर जल रहा है और यह ध्यान हटाने के लिए आरोप लगाया गया है।


उन्होंने कहा, 'यह पूर्वोत्तर से ध्यान हटाने के लिए आरोप लगाया गया है। मेरे पास एक क्लिप है जिसमें मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था। भाजपा शासन में महिलाओं से बलात्कार हो रहा है। भाजपा विधायक ने महिला से दुष्कर्म किया था जिसपर नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं कहा। उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसपर भी उन्होंने एक शब्द नहीं कहा।'